editor.mrrjournal@gmail.com +91-9650568176 E-ISSN: 2584-184X

MRR Journal

Abstract

Indian Journal of Modern Research and Reviews, 2026; 4(2): 49-51

बुन्देलखण्ड केशरी दीवान शत्रुघन सिंह भारत में ग्रामदान गंगा के भागीरथ एवं समग्र क्रांति के उपासक

Author Name: पुष्पेन्द्र कुमार सोनी

1. पी एच डी, शोधार्थी, इतिहास, महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय छतरपुर, मध्य प्रदेश, भारत

Abstract

बुन्देलखण्ड में स्वतन्त्रता संग्राम के लिए अपना सब कुछ लुटा देने वालो में कमी नहीं थी । इन्हीं में से एक थे- ग्राम दान गंगा के भागीरथ बुन्देलखण्ड केसरी क्रांतिवीर दीवान शत्रुघन सिंह जी !

सन् 1857 के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के बाद देश में स्वतन्त्रता के लिये लिए आन्दोलन चलता रहा । महात्मा गांधी के कुशल नेतृत्व में देश में ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध आन्दोलन चलाया गया । इन आन्दोलनों में बुन्देलखण्डवासियों ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया । इन्ही में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी बुन्देलखण्ड केसरी दीवान शत्रुघन सिंह तथा उनकी पत्नी रानी राजेन्द्र कुमारी की प्रमुख भूमिका रही । जो देश के स्वतन्त्रता संग्राम में अपना योगदान देकर अमर हो गये ! एक छोटा सा गांव मंगरौठ जो बुन्देलखण्ड में उत्तर प्रदेश राज्य के हमीरपुर जिलें में सरीला तहसील के अन्तर्गत आता हैं ।  आज भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व में प्रसिद्ध है । यह भारत का सबसे पहला गांव था जो बिनोवा भावे को ग्राम दान में दिया गया । यह सुझाव मंगरौठ गांव के जमीदार दीवान शत्रुघन सिंह ने विनोबा भावे को ग्राम दान में दिया । दिवान साहब ने अपनी मालकीयत का विसर्जन किया और यह कहते हुए अमर हो गये ।

" सबै भूमि गोपाल की "

Keywords

बुन्देलखण्ड , आन्दोलन , ग्रामदान , गंगा , भागीरथ , हुकूमत , स्वतंत्रता संग्राम ।