Abstract
Indian Journal of Modern Research and Reviews, 2026; 4(5): 219-221
रियल एस्टेट क्षेत्र में वित्तीय बाधाएँ एवं बैंक ऋण की भूमिका: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन (रीवा संभाग के विशेष संदर्भ में)
Author Name: हेमंत कुमार तिवारी, डॉ. हरिओम अग्रवाल
Abstract
<p>यह अध्ययन रियल एस्टेट क्षेत्र में वित्तीय बाधाओं एवं बैंक ऋण की भूमिका का विश्लेषण प्रस्तुत करता है। विशेष रूप से मध्यप्रदेश के रीवा संभाग को अध्ययन क्षेत्र के रूप में चयनित किया गया है। अध्ययन का उद्देश्य यह समझना है कि रियल एस्टेट विकास में वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता<em>, </em>बैंक ऋण की प्रक्रिया एवं उससे संबंधित समस्याएँ किस प्रकार प्रभाव डालती हैं। प्राथमिक आंकड़े <em>200</em> उत्तरदाताओं से प्रश्नावली के माध्यम से एकत्रित किए गए हैं<em>, </em>जबकि द्वितीयक आंकड़े विभिन्न रिपोर्टों एवं साहित्य से संकलित किए गए हैं। अध्ययन में पाया गया कि अधिकांश उत्तरदाताओं के लिए बैंक ऋण प्राप्त करना कठिन है तथा वित्तीय संसाधनों की कमी रियल एस्टेट विकास में एक प्रमुख बाधा है। इसके अतिरिक्त<em>, </em>ब्याज दरें<em>, </em>जटिल प्रक्रियाएँ एवं ऋण स्वीकृति में विलंब भी महत्वपूर्ण समस्याएँ हैं। अध्ययन के अंत में वित्तीय सुधारों एवं नीतिगत सुझाव प्रस्तुत किए गए हैं।</p>
Keywords
रियल एस्टेट, बैंक ऋण, वित्तीय बाधाएँ, निवेश, रीवा संभाग।
