editor.mrrjournal@gmail.com +91-9650568176 E-ISSN: 2584-184X

MRR Journal

Abstract

Indian Journal of Modern Research and Reviews, 2025; 3(12): 144-148

झारखंड राज्य के संदर्भ में नई शिक्षा नीति 2020 के आलोक में जनजातीय शिक्षा का समग्र विकास: चुनौतियाँ, अवसर एवं क्रियान्वयन की संभावनाएँ

Author Name: डॉ. सुजीत कुमार

1. सहायक प्रोफेसर, शिक्षा विभाग, ज्योति प्रकाश महिला बी.एड. कॉलेज, डाल्टनगंज (मेदिनीनगर), पलामू जिला, झारखंड,भारत

Abstract

<p>नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) भारतीय शिक्षा व्यवस्था में एक ऐतिहासिक परिवर्तन का प्रतीक है। झारखंड जैसे जनजातीय बहुल राज्य में, जहाँ कुल जनसंख्या का लगभग 26.2% जनजातीय समुदाय से है (भारत की जनगणना, 2011), इस नीति का क्रियान्वयन अत्यंत महत्त्वपूर्ण एवं जटिल है। प्रस्तुत समीक्षा आलेख झारखंड के जनजातीय क्षेत्रों में NEP 2020 के परिप्रेक्ष्य में शिक्षा के समग्र विकास की संभावनाओं, चुनौतियों एवं क्रियान्वयन की व्यावहारिकता का विश्लेषण करता है। आलेख में मातृभाषा आधारित शिक्षा, डिजिटल अवसंरचना, सांस्कृतिक संवेदनशीलता, शिक्षक प्रशिक्षण तथा समुदाय की भागीदारी जैसे प्रमुख पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। शोध में द्वितीयक स्रोतों, नीति दस्तावेजों तथा उपलब्ध अध्ययनों का विश्लेषण किया गया है।</p>

Keywords

नई शिक्षा नीति 2020, जनजातीय शिक्षा, झारखंड, मातृभाषा शिक्षण, समावेशी शिक्षा, आदिवासी विकास