Abstract
Indian Journal of Modern Research and Reviews, 2026; 4(SP1): 228-233
संवेदना से नैतिक चेतना तकः डॉ. पद्मजा शर्मा स्त्री-दृष्टि का आलोचनात्मक अध्ययन
Author Name: ललिता डाबी
Abstract
<p>समकालीन हिन्दी साहित्य में गद्य-विधाओं का विस्तार मात्र शिल्पगत प्रयोग नहीं<em>, </em>बल्कि सामाजिक चेतना<em>, </em>नैतिक विवेक और मानवीय संवेदना के सघन संवाद का माध्यम है। इस संदर्भ में डॉ. प‌द्मजा शर्मा का गद्य-साहित्य एक महत्वपूर्ण हस्तक्षेप के रूप में उभरता है<em>, </em>जो कविता और कथा की सीमाओं को पार करते हुए निबंध<em>, </em>संस्मरण<em>, </em>समीक्षा<em>, </em>यात्रा वृत्तांत<em>, </em>साक्षात्कार और सामाजिक सांस्कृतिक लेखन के माध्यम से जीवन की बहुस्तरीय वास्तविकताओं को उद्घाटित करता है। प्रस्तुत शोध-पत्र का उद्देश्य डॉ.पद्मजा शर्मा के गद्य-लेखन में निहित संवेदना की प्रकृति<em>, </em>उसकी सामाजिक भूमिका तथा स्त्री-दृष्टि के वैचारिक विस्तार का गहन विश्लेषण करना है<em>, </em>विशेषतः उस संवेदना के आलोक में जो भावुकता नहीं<em>, </em>बल्कि नैतिक चेतना का रूप ग्रहण करती है।</p>
<p>अध्ययन का आधार डॉ. प‌द्मजा शर्मा की रचनाओं के उस वैचारिक ताने-बाने को बनाया गया है<em>, </em>जहाँ गद्य साहित्य केवल सौंदर्य बोध का साधन न होकर सामाजिक यथार्थ<em>, </em>स्त्री अनुभव<em>, </em>सांस्कृतिक स्मृति और मानवीय मूल्यों का सशक्त वाहक बनता है। उनके निबंधों में सामाजिक विषमताएँ<em>, </em>स्त्री-जीवन की जटिलताएँ और शिक्षा संस्कृति से जुड़े प्रश्न विवेकपूर्ण तर्क के साथ उपस्थित होते हैं। संस्मरणात्मक गद्य में आत्मीयता और अनुभवजन्य सत्य का ऐसा संतुलन दिखाई देता है<em>,</em>जो पाठक को व्यक्तिगत अनुभूति से सामाजिक सन्दर्भ तक ले जाता है। इसी प्रकार उनकी समीक्षाएँ और आलोचनात्मक लेखन रचनात्मक निष्पक्षता<em>, </em>संवेदनशील दृष्टि और वैचारिक परिपक्वता का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।</p>
<p>इस शोध में यह तर्क स्थापित किया गया है कि डॉ. पद्मजा शर्मा की संवेदना करुणा या सहानुभूति तक सीमित न रहकर प्रतिरोध<em>, </em>प्रश्नाकुलता और नैतिक हस्तक्षेप का स्वर धारण करती है। उनका गद्य स्त्री को केवल पीड़िता के रूप में नहीं<em>, </em>बल्कि संघर्षशील<em>, </em>विवेकशील और आत्मसम्मान से युक्त व्यक्तित्व के रूप में प्रस्तुत करता है। साथ ही<em>, </em>प्रकृति<em>, </em>लोक संस्कृति और मानवीय संबंधों के प्रति उनकी दृष्टि गय को व्यापक सामाजिक सरोकारों से जोड़ती है।</p>
<p>निष्कर्षतः यह शोध-पत्र यह प्रतिपादित करता है कि डॉ. पद्मजा शर्मा का गद्य-साहित्य हिन्दी गद्य परंपरा में एक महत्वपूर्ण नैतिक और वैचारिक विस्तार है<em>, </em>जो साहित्य को सामाजिक परिवर्तन की चेतना से जोड़ता है और पाठक को आत्ममंथन के लिए प्रेरित करता है। इस दृष्टि से उनका गद्य न केवल साहित्यिक रूप से प्रासंगिक है<em>, </em>बल्कि समकालीन समाज के लिए भी दिशासूचक सिद्ध होता है।</p>
Keywords
संवेदना, नैतिक चेतना, गद्य-विधाएँ, स्त्री-दृष्टि, सामाजिक सरोकार
