भारतीय सभ्यता व संस्कृति के विकास में वैदिक काल का विशेष महत्व है। वैदिक काल को सामान्यतः दो भागों -ऋग्वैदिक काल तथा उत्तर वैदिक कालक्रम में विभाजित किया जाता है। इन दोनों ही कालों में महिलाओं की सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक तथा आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिलता है। जहां एक ओर ऋग्वैदिक काल में महिलाओं को अपेक्षाकृत अधिक स्वतंत्रता, सम्मान तथा समान अधिकार प्राप्त थे, जबकि उत्तर वैदिक काल में उनकी स्थिति में क्रमशः गिरावट आने लगी। प्रस्तुत शोध-पत्र का उद्देश्य इन दोनों कालों में महिलाओं की सामाजिक स्थिति का तुलनात्मक अध्ययन करना है। अध्ययन में शिक्षा, विवाह, संपत्ति अधिकार, धार्मिक सहभागिता, राजनीतिक भूमिका तथा सामाजिक सम्मान जैसे प्रमुख आयामों का विश्लेषण किया गया है। निष्कर्षतः यह स्पष्ट होता है कि समय व सभ्यता के परिवर्तन के साथ सामाजिक, आर्थिक एवं धार्मिक परिवर्तनों के कारण महिलाओं की स्वतंत्रता एवं अधिकारों में महत्वपूर्ण हुए।
ऋग्वैदिक काल, उत्तर वैदिक काल, महिला, सामाजिक स्थिति, शिक्षा, विवाह, संपादिता अधिकार।
श्री रितेश कुमार नायक. ऋग्वैदिक एवं उत्तर वैदिक काल में महिलाओं की सामाजिक स्थिति का तुलनात्मक अध्ययन. Indian Journal of Modern Research and Reviews. 2026; 4(10):108-110
Download PDF