यह शोधपत्र चंदौली जनपद में मनरेगा के अंतर्गत महिलाओं की सहभागिता और उनके सशक्तिकरण की वास्तविक स्थिति का विश्लेषण प्रस्तुत करता है। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि मनरेगा ने महिलाओं को न केवल रोजगार और आय के अवसर दिए बल्कि आत्मनिर्भरता, सामाजिक प्रतिष्ठा और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया। यद्यपि आधारभूत सुविधाओं, समय पर मजदूरी भुगतान और सामाजिक बाधाओं जैसी चुनौतियाँ बनी हुई हैं, फिर भी मनरेगा ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक व सामाजिक स्थिति सुधारने का महत्वपूर्ण साधन सिद्ध हो रहा है।
महिला सशक्तिकरण , मनरेगाराष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम , चंदौली जनपद, धान का कटोरा
. मनरेगा और महिला सशक्तिकरण: चंदौली जनपद की यथार्थ स्थिति. Indian Journal of Modern Research and Reviews. 2024; 2(2):48-56
Download PDF