“In the digital age, effective communication means not just saying the right but saying it on the right platform, at the right time and in the right tone to resonate with your audience”
भारत सरकार ने साल 2015 में ’डिजिटल इंडिया’ नाम की पहल की थी जिसका मकसद देश को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना था। सरकार का उद्देश्य समाज को सशक्त व अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाना था। संचार साधनों में चरणबद्ध तरीके से विकास हुआ है पहले वॉइस कॉल रेडियो और टेलीफोन प्रसार प्रचलन में आया भारत में डिजिटल संचार का आगमन 20वीं शताब्दी के मध्य में शुरू हुआ। 21वीं शताब्दी में भारत अपने नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रयास करेगा जहां सरकार और उसकी सेवाएं नागरिकों के दरवाजे पर उपलब्ध हो और लंबे समय तक सकारात्मक प्रभाव की दिशा में योगदान करें। भारत हालांकि सॉफ्टवेयर की एक महा शक्ति के रूप में जाना जाता है फिर भी नागरिकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक सरकारी सेवाओं की उपलब्धता अभी भी अपेक्षाकृत कम है। डिजिटल इंडिया प्रत्येक नागरिक के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर उपयोगिता के रूप में उच्च गति का इंटरनेट सभी ग्राम पंचायत में उपलब्ध कराया जाएगा। जीवन से मृत्यु तक डिजिटल पहचान, आजीवन, अद्वितीय, ऑनलाइन और प्रामाणिक होगी। मोबाइल फोन और बैंक खाता व्यक्तिगत स्तर पर डिजिटल और वित्तीय क्षेत्र में भाग लेने के लिए सक्षमता प्रदान करेगा। उनके इलाके में कॉमन सर्विस सेंटर खोला जाएगा। देश में निरापद और सुरक्षित साइबर स्पेस होगा। डिजिटल इंडिया का कार्य क्षेत्र परिवर्तन को साकार करने के लिए कार्य करना है ।
लीडर्स, टीम, डिजिटल, तकनीकी संचार,
. डिजिटल कम्युनिकेशन स्किल फॉर लीडर्स एंड टीम्स. Indian Journal of Modern Research and Reviews. 2026; 4(2):124-129
Download PDF