editor.mrrjournal@gmail.com +91-9650568176 E-ISSN: 2584-184X
Submit Paper

MRR

  • Home
  • About Us
    • INDEXING
    • JOURNAL POLIICY
    • PLAGIARISM POLICY
    • PEER REVIEW POLICY
    • OPEN ACCESS POLICY
    • PUBLICATION ETHICS
    • PRIVACY STATEMENT
  • Editorial Board
  • Publication Info
    • Article Submission
    • Submission Guidelines
    • Publication Ethics
    • Journal Policies
    • Aim and Scope
  • Articles & Issues
    • Current Issue
    • Archives
  • Authors Instruction
  • Contact

MRR Journal

Indian Journal of Modern Research and Reviews, 2026; 4(3):219-221

कौशल और रोजगारपरक शिक्षा को आमजन तक पहुंचाने में सामुदायिक रेडियो की भूमिका - एक अध्ययन

Authors: योगिता शर्मा;

1. शोधार्थी, जनसंचार और पत्रकारिता विभाग, वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान, भारत

Paper Type: Research Paper
Article Information
Received: 2026-01-26   |   Accepted: 2026-02-27   |   Published: 2026-03-15
Abstract

भारत अब बदल चुका है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आने के बाद शिक्षा में बड़ा बदलाव आया है। शिक्षा में कौशल ज्ञान और व्यवहारिकता पर अधिक बल दिया गया है। इसी के साथ ही रोजगार रूपी ज्ञान को भी वरीयता दी गई है। सरकार द्वारा योजना को धरातल पर लाने के लिए देश में सभी केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालय द्वारा और अनेक शैक्षणिक संस्थानों में इसके लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। मीडिया द्वारा भी अनेक क्रियाकलापों द्वारा इस योजना को धरातल पर लाया जा रहा है। मुद्रित माध्यम के कलम और कागज की ताकत से बड़े बड़े लेख लिखकर उनका विश्लेषण कर जमीनी स्तर पर उतारा जा रहा है। वहीं टेलीविजन की दुनिया की बात करें तो चलचित्र, साक्षात्कार और फिल्मों के द्वारा इसका प्रसारण किया जा रहा है। कौशल आधारित शिक्षा से विद्यार्थी अपना कोई भी किसी भी प्रकार का रोजगार स्थापित कर सकता है।

शिक्षा में निवेश किसी भी देश की नींव होता है। और इस नींव पर उस देश के विकास की कथा लिखी जाती है। इसी के साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कौशल को वरीयता देकर तथा रोजगार रूपी ज्ञान की भागीदारी को बढ़ावा देकर देश के विकास की गाथा लिखी जा रही है।

भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

सामुदायिक रेडियो: -

संदेशों/ सूचनाओं को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हम अनेक माध्यमों का उपयोग करते हैं। जनसंचार के अनेक माध्यम जैसे टेलीविजन अखबार पत्रिकाएं ,बैनर पंपलेट या फिर बात करें रेडियो जैसे माध्यम की जो  सूचनाओं के सागर जैसी जानकारी या मनोरंजन से संबंधित बातों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए एक सुचारू और विश्वसनीय माध्यम के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं । हम बात करते हैं सामुदायिक रेडियो स्टेशन की जोकि किसी खास समुदाय के द्वारा ही चलाया जाता है चाहे वह कोई शैक्षणिक संस्थान हो या फिर कोई एनजीओ हो उनके द्वारा ही यह रेडियो स्टेशन तमाम जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए चलाए जाते हैं।

सामुदायिक रेडियो स्टेशन इनका उद्देश्य लाभ कमाना नहीं होता बल्कि तमाम जागरूकता कार्यक्रम अनेकों स्थानीय मुद्दे जो अमुक समुदाय से जुड़े हुए होते हैं उनको आम जनता तक पहुंचाना होता है। यह एक लोकतांत्रिक माध्यम भी है जो समाज में परिवर्तन और समाज में सकारात्मक बदलाव की ओर एक विकास की ओर अग्रसर लोगों को ले जाता है। अगर बात करें ग्रामीण क्षेत्र की तो ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी जो सबसे विश्वसनीय और सरलतम पहुंच का माध्यम है वह सामुदायिक रेडियो स्टेशन है। सामुदायिक रेडियो स्टेशन पर प्रसारित अनेक कार्यक्रमों का ग्रामीण समुदाय खासकर अगर हम महिलाओं की बात करें तो वह एक विश्वास पर इन योजनाओं को अपनी जीवनशैली में डालने का प्रयास करते हैं।

Keywords

सामुदायिक रेडियो , ग्रामीण क्षेत्र, जनसंचार माध्यम, कार्यक्रम, महिलाएं, जागरूकता I

How to Cite

. कौशल और रोजगारपरक शिक्षा को आमजन तक पहुंचाने में सामुदायिक रेडियो की भूमिका - एक अध्ययन. Indian Journal of Modern Research and Reviews. 2026; 4(3):219-221

Download PDF

Useful Links

  • Home
  • About us
  • Editorial Board
  • Current Issue
  • All Issues
  • Submit Paper

Indexing

MRR

Contact Us

Phone: +91-9650568176
Email: editor.mrrjournal@gmail.com | editor.mrrjournal@gmail.com

© Copyright MRR 2023. All Rights Reserved