शिक्षा किसी भी राष्ट्र के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास का आधार है। माध्यमिक स्तर की शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत शिक्षार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि अनेक कारकों से प्रभावित होती है, जिनमें शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। शिक्षकों की शिक्षण अभिवृत्ति छात्रों के सीखने की प्रक्रिया और उनकी शैक्षिक उपलब्धि को प्रभावित करती है। प्रस्तुत शोध का उद्देश्य माध्यमिक स्तर की शिक्षण संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों की शिक्षण अभिवृत्ति और छात्रों की शैक्षिक उपलब्धि के बीच संबंध का अध्ययन करना है। इस अध्ययन में सर्वेक्षण पद्धति का उपयोग किया गया। अध्ययन के लिए 100 छात्रों और 20 शिक्षकों का चयन किया गया। अध्ययन से यह निष्कर्ष प्राप्त हुआ कि सकारात्मक शिक्षण अभिवृत्ति छात्रों की शैक्षिक उपलब्धि को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
शिक्षण अभिवृत्ति, शैक्षिक उपलब्धि, माध्यमिक शिक्षा, शिक्षक, शिक्षा गुणवत्ता।
. माध्यमिक स्तर की शिक्षण संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों की शिक्षण अभिवृत्ति का अध्ययनरत शिक्षार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि पर प्रभाव के संबंध में अध्ययन. Indian Journal of Modern Research and Reviews. 2026; 4(3):273-275
Download PDF