editor.mrrjournal@gmail.com +91-9650568176 E-ISSN: 2584-184X
Submit Paper

MRR

  • Home
  • About Us
    • INDEXING
    • JOURNAL POLIICY
    • PLAGIARISM POLICY
    • PEER REVIEW POLICY
    • OPEN ACCESS POLICY
    • PUBLICATION ETHICS
    • PRIVACY STATEMENT
  • Editorial Board
  • Publication Info
    • Article Submission
    • Submission Guidelines
    • Publication Ethics
    • Journal Policies
    • Aim and Scope
  • Articles & Issues
    • Current Issue
    • Archives
  • Authors Instruction
  • Contact

MRR Journal

Indian Journal of Modern Research and Reviews, 2026; 4(5):20-28

राजस्थान विधानसभा चुनावों में मतदान व्यवहार का विश्लेषणात्मक अध्ययन: विधानसभा क्षेत्र डीडवाना के विशेष संदर्भ में (चुनाव 2013 और 2018)

Authors: घनश्याम;

1. शोधार्थी, राजनीति विज्ञान विभाग, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर, राजस्थान, भारत

Paper Type: Research Paper
Article Information
Received: 2026-04-04   |   Accepted: 2026-04-27   |   Published: 2026-05-09
Abstract

भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जहाँ शासन व्यवस्था की आधारशिला जनता की सहभागिता पर आधारित है। लोकतंत्र की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि नागरिक किस प्रकार चुनावी प्रक्रिया में भाग लेते हुए अपने मताधिकार का उपयोग करते हैं। चुनाव केवल प्रतिनिधियों के चयन का माध्यम ही नहीं होते हैं, बल्कि यह राजनीतिक चेतना, जनमत और सामाजिक संरचना का भी दर्पण होते हैं इसलिए किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं के मतदान व्यवहार का अध्ययन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। भारत में मतदान व्यवहार अनेक कारकों से प्रभावित होता है, जिनमें सामाजिक संरचना, जाति, धर्म, आर्थिक स्थिति, शिक्षा स्तर, राजनीतिक दलों की नीतियाँ, उम्मीदवार की व्यक्तिगत छवि, चुनावी घोषणाएँ और वादे तथा क्षेत्रीय विकास जैसे प्रमुख तत्व शामिल हैं। विशेष रूप से राजस्थान जैसे राज्य में जहाँ सामाजिक संरचना और जातीय समूहों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, वहाँ मतदान व्यवहार का अध्ययन राजनीतिक प्रक्रियाओं को समझने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। प्रस्तुत शोध इन्हीं बातों को रेखांकित करते हुए राजस्थान के विधानसभा चुनावों में मतदान व्यवहार का विश्लेषणात्मक अध्ययन डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के विशेष संदर्भ में (चुनाव 2013 और 2018) करने का प्रयास करता है। इस अध्ययन का मुख्य उद्देश्य डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के मतदान व्यवहार का गहन विश्लेषण करना है तथा यह समझना है कि वर्ष 2013 और 2018 के विधानसभा चुनावों में मतदाताओं के निर्णय को किन-किन कारकों ने प्रभावित किया है। इसके साथ ही, यह भी जानने का प्रयास किया गया है कि इन दोनों चुनावों के बीच मतदाताओं की प्राथमिकताओं और राजनीतिक सोच में किस प्रकार का परिवर्तन हुआ है। यह शोध-पत्र प्राथमिक एवं द्वितीयक स्रोतों पर आधारित है।

 

Keywords

विधानसभा चुनाव, राजस्थान, मतदान व्यवहार, डीडवाना, आनुभविक अध्ययन ।

How to Cite

घनश्याम. राजस्थान विधानसभा चुनावों में मतदान व्यवहार का विश्लेषणात्मक अध्ययन: विधानसभा क्षेत्र डीडवाना के विशेष संदर्भ में (चुनाव 2013 और 2018). Indian Journal of Modern Research and Reviews. 2026; 4(5):20-28

Download PDF

Useful Links

  • Home
  • About us
  • Editorial Board
  • Current Issue
  • All Issues
  • Submit Paper

Indexing

MRR

Contact Us

Phone: +91-9650568176
Email: editor.mrrjournal@gmail.com | editor.mrrjournal@gmail.com

© Copyright MRR 2023. All Rights Reserved