वर्तमान अध्ययन का उद्देश्य लखनऊ जनपद के उच्च शिक्षा संस्थानों में कार्यरत शासकीय एवं निजी शिक्षकों की आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता एवं जीवन संतुष्टि का अध्ययन, दोनों समूहों का तुलनात्मक विश्लेषण तथा इन चरों के मध्य संबंध का परीक्षण करना था। अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया।
अध्ययन से ज्ञात हुआ कि शासकीय एवं निजी शिक्षकों की आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता तथा जीवन संतुष्टि में सांख्यिकीय रूप से सार्थक अंतर विद्यमान है तथा दोनों आयामों में शासकीय शिक्षकों का स्तर अपेक्षाकृत उच्च पाया गया। पुरुष एवं महिला शिक्षकों की आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता में सार्थक अंतर प्राप्त हुआ, जबकि जीवन संतुष्टि में कोई सार्थक अंतर नहीं पाया गया। साथ ही, आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता एवं जीवन संतुष्टि के मध्य मध्यम स्तर का सांख्यिकीय रूप से सार्थक धनात्मक सहसंबंध प्राप्त हुआ।
निष्कर्षतः, आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता एवं जीवन संतुष्टि उच्च शिक्षा में शिक्षकों की व्यावसायिक दक्षता एवं शैक्षिक गुणवत्ता से संबद्ध महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक आयाम हैं। अतः शिक्षकों के मानसिक, भावनात्मक एवं आध्यात्मिक कल्याण को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को संस्थागत स्तर पर सुदृढ़ किया जाना अपेक्षित है।)
आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता, जीवन संतुष्टि, उच्च शिक्षा, शासकीय शिक्षक, निजी शिक्षक
आयूष मिश्र, प्रो.राम सरदार यादव. लखनऊ जनपद के उच्च शिक्षा संस्थानों में कार्यरत शासकीय एवं निजी शिक्षकों की आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता एवं जीवन संतुष्टि का तुलनात्मक अध्ययन. Indian Journal of Modern Research and Reviews. 2026; 4(7):46-55
Download PDF