राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय शिक्षा व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करने वाली एक दूरदर्शी नीति है। इसका उद्देश्य शिक्षा को समावेशी, गुणवत्तापूर्ण, बहुविषयक, कौशल-आधारित तथा भारतीय ज्ञान परंपरा से समृद्ध बनाना है। इस नीति के सफल क्रियान्वयन में शिक्षक शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक प्रशिक्षित, दक्ष एवं नवाचारी शिक्षक ही नीति के उद्देश्यों को वास्तविक शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में परिवर्तित कर सकता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षक शिक्षा को शिक्षा सुधार का आधार माना गया है तथा शिक्षक तैयारी, व्यावसायिक विकास, तकनीकी दक्षता एवं नैतिक मूल्यों पर विशेष बल दिया गया है।
प्रस्तुत शोध-पत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में शिक्षक शिक्षा की भूमिका का विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है। अध्ययन में शिक्षक शिक्षा के वर्तमान स्वरूप, नीति में वर्णित प्रमुख प्रावधानों, समेकित शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP), सतत व्यावसायिक विकास (CPD), डिजिटल दक्षता, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा शिक्षक शिक्षा संस्थानों की भूमिका का विश्लेषण किया गया है। अध्ययन वर्णनात्मक एवं विश्लेषणात्मक शोध पद्धति पर आधारित है तथा द्वितीयक स्रोतों से प्राप्त तथ्यों का समालोचनात्मक अध्ययन किया गया है। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों की सफलता शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता, प्रशिक्षण व्यवस्था, संस्थागत सहयोग एवं सतत व्यावसायिक विकास पर निर्भर करती है। यदि शिक्षक शिक्षा संस्थानों को आधुनिक संसाधनों, शोध संस्कृति एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण से सुदृढ़ किया जाए, तो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों की प्रभावी प्राप्ति सुनिश्चित की जा सकती है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, शिक्षक शिक्षा, शिक्षक प्रभावशीलता, व्यावसायिक विकास, ITEP, CPD, भारतीय जान परंपरा।
सुजाता, प्रो. (डॉ.) अजय कुमार दुबे. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में शिक्षक शिक्षा की भूमिका. Indian Journal of Modern Research and Reviews. 2026; 4(7):213-216
Download PDF