वर्तमान डिजिटल युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने सूचना के संग्रहण, विश्लेषण एवं प्रसार के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं। अनेक विद्वानों का मानना है कि AI के बढ़ते प्रयोग से पुस्तकालयों की उपयोगिता कम हो सकती है, किंतु यह धारणा पूर्णतः सही नहीं है। यह शोध-पत्र इस तथ्य को स्पष्ट करता है कि A। और पुस्तकालय एक-दूसरे के प्रतिस्पर्धी नहीं, बल्कि सहयोगी हैं। AI आधारित सूचना तकनीक ने पुस्तकालय सेवाओं को अधिक प्रभावी, त्वरित एवं उपयोगकर्ता-केन्द्रित बनाया है। अध्ययन का उद्देश्य यह सिद्ध करना है कि AI पुस्तकालयों की पारंपरिक भूमिका को समाप्त नहीं करता, बल्कि उसे आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप सशक्त बनाता है।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता, पुस्तकालय, सूचना तकनीक, डिजिटल पुस्तकालय, ज्ञान प्रबंधन
. AI आधारित सूचना तकनीक और पुस्तकालय: प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग. Indian Journal of Modern Research and Reviews. 2026; 4(8):340-343
Download PDF